हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद निवासी लीलावती ने मवेशी बांधने के लिए पावर हाउस के पास सड़क किनारे अवैध निर्माण कर लिया था। पड़ोसियों ने नगर पालिका प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर नगर पालिका के सुपरवाइजर प्रफुल कुमार ने शनिवार को टीम के साथ सदर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया है। इस दौरान एक गरीब का कच्चा आवास हटाया जाने लगा तो उसने अधिकारियों से मिन्नतें कीं, जिस पर नगर पालिका के सुपरवाइजर ने एक सप्ताह में काॅलोनी दिलाने का आश्वासन देकर उसके आशियाने को छोड़ दिया है।अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों का हुजूम लगा रहा।