फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान युवक ने रविवार को जगह खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी रामजीवन सविता उर्फ मुन्ना ने बताया कि पुत्र सुनील सविता (33) की पत्नी सोना पिछले दो वर्ष से अपने मायके से वापस नहीं आ रही है। वह गांव में सैलून की दुकान चलाता था। मौजूदा समय में यह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। सुनील ने उसे वापस लाने की कोशिश की। परंतु वह साथ आने को राजी नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने रविवार को सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया कि सुनील उसका इकलौता पुत्र था। सुनील का एक पुत्र है, लेकिन उसे बहू अपने पास रखे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें