बिंवार। बंधी मोहल्ला निवासी रेवती रमण उर्फ डिपेंसी के खिलाफ प्रशासन ने मई 2026 में जिलाबदर की कार्रवाई की थी। जिलाबदर की कार्रवाई के बावजूद उसका जिले की सीमा में आना-जाना रहा। इसके बाद जिलाबदर की कार्रवाई के अनुपालन की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। डिपेंसी जिले की सीमा में आया और ससुराल भी गया। वहां पर वह हादसे का शिकार हुआ। जिलाबदर आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र में क्या निगरानी की जा रही थी। यदि जिले में प्रवेश की जानकारी पुलिस को तत्काल नहीं मिली तो सूचना तंत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा किए जाने की जरूरत होगी।