फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, मौत

Wed, 03 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन में हंगामा करते मृतक के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव में नहाने के बाद गीले कपड़े छत पर बंधी डोरी पर फैला रही महिला ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उसे परिजन सदर अस्पताल लाए लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने पावर हाउस में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी रामसजीवन की पत्नी राजकौर (55) शीतलपुर में भाई शिवपाल के घर आई थी। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे वह नहाने के बाद छत पर गीले कपड़े फैला रही थी। तभी छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने मुख्यालय के पावर हाउस पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया और पावर हाउस में जमकर हंगामा काटा। ग्रामीण मुआवजे की मांग के साथ गांव में लोगों के घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कर रहे थे। अधिशासी अभियंता एससी श्रीवास्तव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत पर ग्रामीण पावर हाउस में हंगामा काट रहे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने इनको वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें