सरीला (हमीरपुर)। एचटी लाइन का तार टूटकर मवेशियों के ऊपर गिर गया। जिसमें दो की मौत हो गई।
खेड़ा शिलाजीत पावर सब स्टेशन से अतरौली धगवां के लिए निकली हाईटेंशन लाइन दशकों पुरानी है। गांव निवासी वीरपाल, धनीराम, महेश श्रीवास, भवानी कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को दो अन्ना मवेशियों पर लाइन का तार टूट कर गिरने से मर गए। विभाग के जेई अमित यादव ने बताया कि टूटे तार की मरम्मत करा दी गई है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन बदलने का इस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। स्वीकृत होते ही लाइन बदल दी जाएगी। (संवाद)