देवी मंदिर में लोहे की सांग लेकर जा रहा एक युवक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। जरिया थाने के उमरिया निवासी भगवानदास पुत्र मलखान खेतों में स्थित देवी मंदिर में लोहे की सांग लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक सांग खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई, जिससे वह करंट के चपेट में आ गया । घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राठ में भर्ती कराया गया है ।