फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15 एचएएमपी 21- पतारा गांव में लगी आग के बाद गृहस्थी का जला सामान देखते परिजन। संवाद
विज्ञापन



कुरारा(हमीरपुर)। बीते बुधवार रात को थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी एक युवक के घर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर राहत, मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित बिहारी ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार को वह परिवार समेत सो रहा था। अचानक आग की लपटें उठती देख परिजन शोर मचाते हुए घर के बाहर जान बचाकर भागे। चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, बिस्तर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें