फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरखरी जवारों में हुई घोड़ों, हाथियों व बैलगाड़ियों की दौड़

विज्ञापन
बिवांर के भरखरी गांव में जवारा मेले में दौड़ में शामिल हाथी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। भरखरी गांव में आयोजित जवारा मेला में घोड़े, हाथियों, ऊंटों व बैलगाड़ियों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

जवारा जुलूस धूमधाम से निकला। उसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें बैलगाड़ी दौड़ के तीन राउंड के बाद फाइनल में बिलगांव के मुलायम यादव अव्वल रहे। उन्हें 21 सौ रुपये नगद व शील्ड दी गई। इसके बाद घोड़ा दौड़ में रिवई के बृजराज पहलवान ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि सीओ रविप्रकाश सिंह ने 21 सौ रुपये , एक कूलर और शील्ड दी। आखिर में हाथियों की दौड़ कराई गई। जिसमें गुसियारी के कामरू फौजी के हाथी ने दूसरी बार प्रतियोगिता जीती। कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीचंद पालीवाल, सुरेश द्विवेदी, बृजकिशोर द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, प्रकाश रानी, वेद मिश्रा ,पंचमलाल प्रजापति, छोटेलाल, धर्मेंद्र कुमार आदि के सहयोग से किया गया।

बिवांर के भरखरी गांव में विजेता को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करते सीओ रविप्रकाश।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें