भरुआ सुमेरपुर। बुधवार देर रात बस स्टैंड के समीप हाईवे पर थाने में तैनात होमगार्ड शराब के नशे में बेसुध पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे हाईवे किनारे किया। रात साढ़े सात बजे आर्यावर्त बैंक के सामने हाईवे पर बेसुध पड़े होमगार्ड को देखकर लोगों ने बस स्टैंड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। सिपाहियों ने उसे ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। वह जांच कर उच्चाधिकारियों को पत्राचार करेंगे। (संवाद)