फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की हुड़दंग की मारपीट में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। होली पर्व के दौरान मारपीट की अलग-अलग चार घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर डॉक्टरी के लिए पीएचसी में भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी रज्जन प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी व आशीष को गांव निवासी रघुवीर, शांति, गीता व चांदनी ने जमकर मारापीटा। दूसरे पक्ष के रघुवीर ने रज्जन व उसके पुत्र आशीष उर्फ हनुमान पर बेटी गीता को मारने पीटने की तहरीर दी। दरियापुर के आलोक ने बताया कि वह खेत से लौट रहा था। तभी लालाभैया, प्यारेलाल, राममिलन व अरविंद ने नशे में धुत होकर गाली गलौज की। मना करने पर मारापीटा। सुरौली गांव के महेश ने बताया कि भतीजा संदीप व मां मीरा देवी घर के बाहर बैठे थे। तभी गुड्डू, रहीस ने गलौज कर कुल्हाड़ी व फरसा मारकर घायल कर दिया। कस्बे के रामलीला मैदान में होली जलाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। रामलीला मैदान निवासी आशुतोष मिश्रा उर्फ झूरी ने बताया कि होली जलाने के दौरान वहीं पास में रहने वाले लालू, सुरेशचंद्र व नरेशचंद ने उसे अकारण मारापीटा पुलिस ने आशुतोष को पीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें