फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 27 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के इमिलिया थोक निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। तब मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन

कस्बे के इमिलिया थोक निवासी मंगल कोरी (27) थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह अपनी पत्नी प्रतिमा व पुत्री अवनी व साला के साथ रहता था। जबकि मां संपत कांशीराम कालोनी में रहती थी। मां ने बताया कि बेटे की ससुराल में 25 जून शादी थी। इस पर वह पत्नी व बेटियों को लेकर ससुराल गया था। सोमवार को वह अकेले लौट कर आया और दरवाजे में बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। उसने कब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली यह जानकारी नहीं है। मंगलवार को बहन गुड़िया ने उसको फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। दोपहर में मां आई और वह भी दरवाजा पीटती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर शाम को मां बहन घर आये। बहन पड़ोस की छत में चढ़कर भाई के घर झांक कर देखा तो वह फंदे में लटकते दिखा। इस पर पड़ोस के लोग छत से अंदर घुस कर गेट खोला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें