हमीरपुर। मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को कानपुर-सागर हाईवे पर लगे जाम का सामना करना। एक घंटे जाम में फंसे वाहनों को कड़ी मशक्कत कर अपनी लाइन में करा यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। जाम का कारण यमुना पुल पर चल रहे सड़क की मरम्मत बताई जा रही है।
रविवार को फिर एक बार कानपुर-सागर हाईवे पर जाम की समस्या हो गई है। प्रतिदिन लगने वाले जाम के चलते लोग खासा परेशान है। रविवार दोपहर एक बजे फिर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सूचना पर यातायात प्रभारी संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंच कर यमुना पुल पर खड़े आड़ा तिरछा लगे वाहनों को सीधा करा जाम खुलवाया। एक घंटे जाम के बाद वाहन रेंगते नजर आए। यातायात प्रभारी ने बताया कि पीएनसी के द्वारा यमुना पुल पर सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जिससे पुल पर एक लाइन खाली होने से हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। जिससे धीरे-धीरे पुलों पर वाहन आड़ा तिरछा लग गए। जिससे जाम लग गया। बताया कि जाम खुल गया है। धीरे-धीरे वाहन निकल रहे है।