हमीरपुर। मंगलवार को फिर एक बार मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को कानपुर-सागर हाईवे पर लगे जाम का दंश झेलना पड़ा। दो घंटे तक चालक जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस व सदर कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया। जाम का कारण बेतवा पुल पर चल रही सड़क मरम्मत व आई तेज आंधी बताई जा रही है।
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पहले बेतवा पुल पर पीएनसी की ओर से सड़क मरम्मत कराई जा रही थी। जिससे पुल पर एक लाइन खाली होने से हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। वहीं काम खत्म होने के बाद आंधी आने के कारण पुल पर बाइक सवार रेलिंग पकड़ कर खड़े हो गए। जिससे धीरे-धीरे पुलों पर वाहन आड़ा तिरछा लगने से जाम लग गया। बताया कि बताया कि वाहन खराब होने के कारण जाम नहीं लगा है।