हमीरपुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत रक्षाकर्मी, भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवार के लिए निशुल्क विधिक सेवा केंद्र (लीगल एंड क्लीनिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्रारा स्थापित किया गया। इस लीगल एंड क्लीनिक माध्यम से जिले के सैनिकों एवं उनके परिवारों को निशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा व शासन द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार रोकने व उनके अधिकारों के बार में जानकारी दी। अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हमीरपुर कैप्टन (नौ सेना) हरजिन्दर सिंह संधू द्वारा कारगिल विजय दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम आनंन्द सक्सेना, असिस्टेंट फिरोज आलम, प्रमोद कुमार शुक्ल व सुमित कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यालय रमेड़ी तरौस के मेहेर शाश्वत पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर रैली निकाली। विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर शिखर सचान ने बच्चों को कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया।