मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के ग्राम शिवनी स्थित सचिवालय में राहत कार्य के लिए तैनात 37वीं वाहिनी के राहत दल के आरक्षी दीपक कुमार की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। 37वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने बताया कि आरक्षी की हालत में सुधार है। संवाद