फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला अस्पताल की हेल्थ एटीएम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल के बंद पड़ी हेल्थ एटीएम शुरू हो गई है। इससे मरीजों को अब इसका लाभ मिल सकेगा। पांच मिनट में मरीज खून की जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

मरीजों को कई तरह की जांच के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी कुरारा और पीएचसी सुमेरपुर में हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें खून की जांच की पांच मिनट में रिपोर्ट मिल जाती है। इनके संचालन के लिए नेट आवश्यक है। बंद पड़ी मशीनों से मरीजों की दिक्कत का मामला अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में उठाया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसका संज्ञान लिया। गुरुवार को जिला अस्पताल में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम पर जांच के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इससे मरीजों को अब फिर से इस सुविधा का लाभ मिलने लगा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। फिर भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है, जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। गुरुवार को पांच मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें