हमीरपुर। जिले में जीका वायरल को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय है। जिला अस्पताल के महामारी मेडिकल सर्विलांस (आईडीएफसी) के मैनेजर सिद्धार्थ शंकर सिंह ने बताया कि पड़ोसी जनपद कानपुर में जीका वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। जिसको देखते हुए जनपद में जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। गुरुवार को 71 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बताया कि पिछले दिनों लिए गए 161 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जीका वायरस में डेंगू बुखार जैसे ही लक्षण होते हैं। (संवाद)