गोहांड। स्थानीय नगर पंचायत बोर्ड की सभासद माया देवी (35) की बुखार से मौत हो गई। उनका उपचार झांसी में चल रहा था।
मायादेवी अहिरवार वर्तमान में शास्त्री नगर वार्ड की सभासद थीं। उनके पति खूबचंद्र ने बताया कि उन्हें करीब एक पखवारे से बुखार आ रहा था। काफी इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। इस पर मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया। तीन दिन चले उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर शव कस्बा पहुंचा। नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने दुखद घटना पर शोक जताया। कहा कि मृतका अपने वार्ड की समस्याएं उठाने में सक्त्रिस्य रहतीं थीं। अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को बिलखता छो? गईं हैं। (संवाद)