हमीरपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को पांच डेंगू के मरीज मिले। गुरुवार को अस्पताल में 1223 मरीजों ने पर्चे बनवाए। 245 मरीजों ने खून की जांच कराई।
फिजीशियन डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि वायरल बुखार के 243 मरीज देखे गए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले नौ मरीजों की जांच हुई। पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया कि शहर के मेरापुर निवासी अजय (27), डिग्गी निवासी पीयूष (11), ग्वालटोली निवासी अयान खान (16) किंगरोड निवासी शुभम (9) व पतारा कुरारा निवासी रुचि 16 को डेंगू की पुष्टि हुई है।