भरुआसुमेरपुर। कई दिनों से धीमी गति से हो रहे टीकाकरण अभियान में सोमवार को वैक्सीन उपलब्ध होते ही तेजी आ गई। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ इंगोहटा, छानी, पौथिया आदि स्थानों में सुबह से टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों से टीकाकरण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा था। सोमवार को वैक्सीन की पर्याप्त डोज प्राप्त होते ही टीकाकरण में भी तेजी आ गई। (संवाद)