हमीरपुर। जिले में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग रोज जांच करा रहा है। सोमवार को जिले में आठ व मंगलवार को एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया सोमवार को जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं मंगलवार को जांच में एक पॉजिटिव है। सभी संक्रमितों को कुरारा एलवन-टू हॉस्पिटल भेजा गया है। जिले में अब 11 मरीज एक्टिव हैं। (संवाद)