फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा व भैंस्ता गांव के बीच शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में उरदना निवासी कुलदीप (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मौदहा से अपने गांव वापस जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कुलदीप सड़क पर गिर पड़ा। एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे बाइक सवार, सुमेरपुर निवासी मयंक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें