फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हार्वेस्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। थाना जलालपुर क्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग गांव में एक हार्वेस्टर चालक की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ जनपद के थाना क्षेत्र व गांव दरबारी निवासी मंजीत सिंह हार्वेस्टर चालक था। वह रिरुआ बुजुर्ग गांव में किसानों की गेहूं की फसल काट रहा था। शुक्रवार शाम को गांव निवासी एक कोटेदार के खेत में गेहूं की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में अचानक खराबी आ गई। आसपास के किसानों ने बताया कि चालक मंजीत सिंह हार्वेस्टर के पास ही सो गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें