संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। खजुराहो में चल रहे नौवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सिनेजगत के अभिनेताओं का जमावड़ा लगा है। पांचवें दिन महाभारत जैसे कई धारावाहिकों में रिकॉर्डिंग कर अपनी आवाज का जादू बिखरेने वाले हरीश भिमानी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने महाभारत काल के समय चक्र को फिर से दर्शाते हुए अपने अभिनय की एक झलक भी दिखाई।
हरीश भिमानी ने कहा कि टीवी समाचार वाचक के रूप में बांबे टीवी से उन्होंने शुरुआत की। खानदान, सुबह, इन्कार, सुकन्या, ग्रहण जैसे धारावाहिक लिखे। उन्होंने बच्चों को साउंड रिकॉर्डिंग से संबंधित जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को भी दूर किया। लाल सिंह चड्ढा फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आर्या शर्मा ने शुरुआती दौर के संघर्ष को साझा किया।
प्रोडक्शन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली सुष्मिता मुखर्जी ने कहा कि खजुराहो को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ने यहां के युवाओं को प्रतिभा दिखाने मौका दिया है। खजुराहो की विरासत को देशभर में फैलाने काम इस महोत्सव ने किया है।
-
देवा श्रीगणेशा गीत पर माया नगरी के कलाकारों ने मचाया धमाल
-बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने सराहा
फोटो 20 एमएएचपी 11 परिचय-देवा श्रीगणेशा गीत पर प्रस्तुति देते मुंबई के कलाकार।
फोटो 20 एमएएचपी 12 परिचय-घूमर नृत्य की प्रस्तुति देते राजस्थान से आए कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। खजुराहो के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम मायानगरी और बुंदेलखंड के कलाकारों के नाम रही। मायानगरी से आए क्रेजी डांस ग्रुप मुंबई के कलाकारों ने भगवान गणेश की वंदना करते हुए फिल्म अग्निपथ के गीत देवा श्रीगणेशा पर शानदार प्रस्तुति दी। जिसे देखकर दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। बुंदेलखंड के हटवा बारीगढ़ से आईं साक्षी सुदर्शन ने छन-छन चूड़ियां खनकती हाथ में गीत पर मनमोहक डांस से दर्शकों को एकटक प्रस्तुति देखने के लिए मजबूर कर दिया। कौशिक नाटक नृत्य अकादमी भिवानी हरियाणा के 15 कलाकारों के समूह ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणा में फसल की कटाई के बाद पत्नी द्वारा अपने पति से शृंगार के सामान की मांग को लेकर गाए जाने वाले गीत का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए मुंबई के अलावा बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से लोग पहुंचे।