फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हरचंदन तालाब ओवरफ्लो, छोटी बाजार का मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 08- छोटी बाजार मार्ग में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 08- छोटी बाजार मार्ग में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) लगातार बारिश के कारण कस्बे का ऐतिहासिक हरचंदन तालाब ओवरफ्लो हो गया है, जिससे बोड़ा धर्मशाला से छोटी बाजार को जाने वाला मार्ग जलमग्न होकर अवरुद्ध हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी लगातार बारिश के चलते कस्बे का हरचंदन तालाब उफान पर है। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर बोड़ा धर्मशाला के पीछे व सीसी मार्ग में भर गया है, जिससे धर्मशाला के बगल से गुजरने वाला बांदा मार्ग से छोटी बाजार को जोड़ने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। तीजा महोत्सव को मद्देनजर रखते हुए नगर पंचायत ने पंपिंग सेट लगाकर सीसी मार्ग में पानी को निकलवाना शुरू करा दिया है। वहीं शुक्रवार सुबह से बारिश का दौर थमा हुआ है, हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं। पूरे दिन बारिश नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें