फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : निकायों में डाली जाएगी भूमिगत बिजली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चित्रकूट मंडल की सभी निकायों में भूमिगत बिजली लाइनें बिछाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव विद्युत वितरण निगम को भेज दिया है। लाइनें बिछाने में 24,377.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरों में बिजली चोरी और हादसों को रोकने के लिए विभाग ने भूमिगत लाइन का प्रस्ताव तैयार किया है। भूमिगत लाइनें होने से फॉल्टों में भी कमी आएगी।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कैम ने बताया कि भूमिगत केबल प्रदेश के सभी शहरों, नगरों में डाले जाएंगे। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट के लिए निगम स्तर से डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
हमीरपुर जिले मेें पहले चरण में नगर पालिका हमीरपुर में आठ किलोमीटर केबल डाला जाएगा। इसके बाद नगर पंचायत सुमेरपुर में 15 किलोमीटर, नगर पालिका मौदहा में 18 किलोमीटर और नगर पालिका राठ में 12 किलोमीटर केबल डाला जाएगा। हमीरपुर नगर में अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्र में पहले भूमिगत केबल डाला जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
स्ट्रीट लाइट के लिए लगेंगे नए खंभे
हमीरपुर नगर में अभी स्ट्रीट लाइट बिजली विभाग के खंभों पर लगी हैं। भूमिगत केबल का काम होने पर खंभे हटा दिए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट के लिए कार्यदायी संस्था नए खंभे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें