फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : बच्चे को डेंगू , सिपाही में भी मिले लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। जिले में मंगलवार को एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई और सिपाही समेत दो में डेंगू जैसे लक्षण मिले हैं। दोनों के सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 11 लोगों की एलाइजा जांच की गई है। जिसमें छानी निवासी अरुण (8) में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका भर्ती कर लिया गया है।
सुमेरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आरिफ खान को प्राथमिक जांच में डेंगू निकला है। सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया है। फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा के डेंगू की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। बांकी मार्ग में एक युवक में डेंगू जैसे लक्षण पाए गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाल ने बताया कि दोनों के सैंपल जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सरीला संवाद एसडीएम खालिद अंजुम ने मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। हेल्थ एटीएम मशीन में खुद जांच भी कराई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य एटीएम मशीन से परीक्षण कराने आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। डेंगू वार्ड में एक बेड होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की।
स्टॉक रजिस्टर, पैथोलॉजी व दवाओं को भी देखा। एसडीएम ने इलाज कराने आए लोगों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। वार्डों की साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें