फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : जान बचाते पुलिसकर्मियों को ललकारते रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। साधन सहकारी समिति में खाद वितरण के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 5-6 अज्ञात आरोपी हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जरिया थाने के सरीला चौकी के आरक्षी नरेश कुमार ने तहरीर में बताया कि एसआई गौरव चौबे और दो कांस्टेबल खाद वितरण कराने पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने पर थाने से और फोर्स बुलाई थी।
विज्ञापन

गुरुदेवपुरा मोहल्ला के अखिलेश लोधी ने पिता रामस्वरूप का आधार सबसे ऊपर रख दिया। अन्य किसानों के एतराज करने पर अखिलेश गालीगलौज करने लगा। दरोगा गौरव के मना करने पर गालीगलौज की।
समझाने पर रामस्वरूप ने मुन्ना, अस्सू नाई, कल्लू, दीपेंद्र, हल्के राजपूत, रितिक, कृष्णा, कंधी ने 5-6 अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडे, सरिया व रॉड से पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दरोगा गौरव लहुलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने आरक्षी नरेश कुमार की वर्दी फाड़ने के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी पीटा और दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।
एसओ बृजमोहन ने बताया मुकदमा दर्ज कर रामस्वरूप, अस्सू नाई, दीपेंद्र, कंधी, कृष्णा और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सीओ आशीष यादव ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं। अखिलेश के जिला छोड़ने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें