फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : लकड़बग्घे का आतंक, तीन अन्ना मवेशियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। बांकी मार्ग में रामकृष्ण महाविद्यालय के करीब करोड़न नाला के पास लकड़बग्घे का आतंक है। झाड़ियों में छिपा लकड़बग्घा अन्ना मवेशियों को शिकार बना रहा है। डर के कारण लोगों ने करोड़न नाला की ओर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रामसिंह, मेवालाल, जगदीश, धनीराम, चेतराम और परशुराम आदि ने बताया एक सप्ताह में तीन अन्ना मवेशियों को लकड़बग्घा शिकार बना चुका है। शाम होते ही झाड़ियों से बाहर निकाल आता है। करोड़न नाला आबादी के करीब है। इससे लोग सहमे हैं। वन क्षेत्राधिकारी बिशन सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। तलाश कराकर उसे जंगल की ओर भगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें