फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: केबीसी की हॉट सीट पर दिखेंगे हमीरपुर के शिक्षक अश्वनी विश्वकर्मा

Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस बार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर हमीरपुर के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों जवाब देते दिखेगें। जिसका प्रसारण सोनी टीवी और सोनी लिव पर होगा। मुंबई से लौटकर आए अश्वनी ने अपने अनुभव साझा किए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड गोहांड में चंदवारी गांव के कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अश्वनी ने बताया कि 29 अप्रैल से नौ मई तक केबीसी में इंट्री को लेकर रोज एक प्रश्न पूछा गया। उन्होंने प्रश्नों के उत्तर दिए, जिसके बाद चयन हो गया। इसके बाद ऑनलाइन प्रश्न भी पूछे गए, सही जवाब देने के बाद 26 मई को ऑडीशन के लिए मुंबई बुलाया गया। सारी बाधाएं पार कर जब वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट तक पहुंचे तो एक गाने के बोल को क्रम से सबसे पहले लगाने के बदले उन्हें हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल गया। उन्होंने बताया कि उनके शो का आधा प्रसारण पांच सितंबर और आधा प्रसारण छह सितंबर को होगा।
अश्वनी ने बताया कि 2012 में जब वह पढ़ाई कर रहे थे तबसे केबीसी में जाने के लिए प्रयासरत थे। 2016 में लेखपाल बन गए, तब भी कोशिश करते रहे। साल 2021 में अध्यापक बनने के बाद भी प्रयास जारी रखा और अब सफलता मिल गई। अश्वनी ने बताया, अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खूब हंसी-मजाक भी हुआ। चैनल के नियम की वजह से उन्होंने जीती हुई रकम के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

केबीसी में उनके साथ हाउस वाइफ पत्नी नमित्रा, किसान पिता महेशचंद्र है और मां लज्जावती मौजूद रहीं। बताया कि भाई अमित विश्वकर्मा मोबाइल और शूज की दुकान चिकासी में किए हैं। अश्वनी विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर बीएसए आलोक सिंह ने उन्हेें बधाई दी है। वहीं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें