फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को मिला चतुर्थ स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माह नवंबर की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुमार चक्रेश त्रिवेदी ने बताया कि आईजीआरएस की माह नवंबर की रैंकिंग में जनपद को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आवेदक से प्राप्त फीडबैक, गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन एवं शिकायतों को डिफाल्टर होने के पूर्व ही समयांतर्गत निस्तारण के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन प्रणाली में आईजीआरएस विभिन्न श्रेणी के प्रकरणों सहित, मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इत्यादि समस्त प्रकार के संदर्भों का मूल्यांकन किया जाता है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने आईजीआरएस टीम सहित सभी अधिकारियों से निरंतर जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें