राठ में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र छात्राएं
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जलविहार मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, अमरजीत अरोरा, शिवशरण सोनी, उमाशंकर गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल विद्यार्थी, सुयशभानु शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, प्रशांत गुप्ता आदि रहे। वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोटबाजार में कार्यक्रम किया। जिसमें कोर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रशांत बुधौलिया, प्रमोद सर्राफ, राजेंद्र सर्राफ, नीलेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सागर तालाब स्थित शहीद पार्क में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने गणतंत्र दिवस मनाया। विधायक मनीषा अनुरागी, जिपं. सदस्य रामसजीवन यादव, पूर्व सैनिक सदानंद खरे, बलवीर सिंह, जयसिंह, महेश प्रताप यादव, हबीब खान, जागेश्वर प्रसाद, जानकी प्रसाद, संतोष कुमार, आरएन खरे, इंद्रजीत, उदेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल पहलवान ने किया। वहीं, ब्रह्मानंद बुंदेलखंड फिजिकल एकेडमी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेठ छोटेलाल, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय आदि स्कूलों में तिरंगा फहराया गया।