फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी का त्याग देशवासी कभी भूल नहीं सकते

विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मानते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर नगर व्यापार मंडल ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि देशवासी नेताजी का त्याग कभी भूल नहीं सकते। देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

कस्बे के बस स्टैंड में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू की अगुवाई में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई। अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के इस महानायक का त्याग देशवासियों को हमेशा देशप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नेता जी ने ऐसे राष्ट्र की परिकल्पना की थी जिसमें अन्याय, असमानता का कोई स्थान न हो। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल परनामी, श्याम लाल गुप्ता, चित्रांशु खरे, आशीष गुप्ता, रामजी मिश्रा, काली गुप्ता, लल्लू गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पौथिया संवाद के अनुसार स्वासा बुजुर्ग गांव स्थित ज्ञानपीठ विद्यालय में बनवारीलाल प्रजापति ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया। इसी तरह कीरतपुर गांव के बैठका धाम बजरंगी बली मंदिर परिसर में नेहरू युवा केंद्र के बच्चों ने जयंती मनाई। स्वासा में पूर्व प्रधान अरविंद प्रजापति एडवोकेट, संतोष सिंह, कल्लू प्रजापति, मानसिंह, नाथूराम, पवन यादव विनोद निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें