गहरौली। मुस्करा कस्बा निवासी अखिलेश कुमार व्यास का उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ लखनऊ में अपर शासकीय अधिवक्ता (प्रथम) के रूप में चयन हुआ है।
इससे परिवार एवं कस्बे में खुशी का माहौल है। कस्बा निवासी हर स्वरूप व्यास ने बताया कि बड़े भाई भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार एडवोकेट की नियुक्ति हाईकोर्ट इलाहाबाद की खंडपीठ लखनऊ में अपर शासकीय अधिवक्ता (प्रथम) के रूप में हुई है। अखिलेश ने उच्च शिक्षा और वकालत की पढ़ाई इलाहाबाद से की है।