सरीला। एसडीएम खालिद अंजुम ने मंगलवार को रहटिया तिराहे पर मौरंग से लदे तीन ओवरलोड ट्रक पकड़े हैं।
एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों को थाना जलालपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आगे बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप है। (संवाद)