राठ। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
मुस्करा निवासी आराधना गुप्ता पुत्री मिजाजीलाल ने बताया कि 30 जून 2020 को राठ के चरखारी रोड निवासी अनुज से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले महोबा में एक प्लाट, दो लाख रुपये की मांग करने लगे। 26 मार्च को उसे मायके भेज दिया। एक सितंबर को जब वह ससुराल पहुंची तो उनके साथ मारपीट की। बुधवार को सुलह समझौते के नाम पर कस्बे में एक पूर्व प्रधान के घर पर बुलाया। जहां उसे धमकी दी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति, सास, ससुर, देवर, ननद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)