राठ में नहर बाईपास में सड़क पर फंसे कंटेनर से लगा जाम
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। उरई नहर बाईपास के समीप कंटेनर धंसने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जेसीबी मशीन की मदद से कंटेनर हटाने पर जाम खुल पाया।
उरई रोड पर नहर से होते हुए पनवाड़ी रोड को जोड़ने वाला बाईपास मार्ग है। हाल ही में इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य हुआ था। बुधवार को सामान से लदा कंटेनर यहां से गुजर रहा था। कंटेनर का लोड सहन न कर पाने पर सड़क धंस गई। इससे कंटेनर बीच मार्ग में ही फंस गया। सड़क पर कंटेनर फंसने से मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगने लगी। लोग रास्ता बदल कर निकले। वहीं भारी वाहनों को परेशानी हुई। नगर में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू है। करीब तीन घंटे बाद जेसीबी मशीन बुलाकर कंटेनर को बाहर निकाला गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।