फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का अनोखा मामला: दो बहनों को बनाया गया बंधक, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, जानें पूरा मामला

Wed, 05 Oct 2022 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र में दो बहनों के दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की है। कोर्ट के आदेश पर 12 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए दो बहनों का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। एक को मारपीट कर ससुरालवाले मंडी के पास छोड़ गए। तो वहीं, दूसरे को पुलिस ने बंधन मुक्त कराया। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों के पति समेत 12 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी आरिसा खातून की शादी 26 फरवरी को झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के मारकुंआ गांव निवासी दौलत खां के साथ हुई थी।
छोटी बहन शिफा खातून की शादी दौलत के भाई चांद खां के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पहली विदा में ही ससुर मुन्ना खां, सास अफसरी बेगम, जेठ चांद खां, पति दौलत, देवर शरीफ, ननद सोनम, आशमा, तबस्सुम, शबनम, नंदोई हारुन, शाहरुख व कलीम दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों का उत्पीड़न करने लगे।

विज्ञापन

ससुरालीजन तीन लाख रुपये, दो बाइक की मांग कर रहे थे। 18 मई को कमरे में बंधक बनाकर दोनों से मारपीट की। आरिसा ने बताया 19 की सुबह चारपहिया वाहन में डालकर गल्ला मंडी के पास छोड़ गए। बहन शिफा को बंधक बना लिया। मायके पक्ष ने पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया।
विज्ञापन

दूषित भोजन मिलने से शिफा कुपोषित हो गई है। कोतवाली और एसपी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाइ्र की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें