मुस्करा। हत्या कर साक्ष्यों को छुपाने में वांछित चल रहे तीन आरोपियों में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गांव भैंसांय में 28 अप्रैल को रामजानकी तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त गांव के ही श्यामलाल कोरी उर्फ गुद्दा के रूप में हुई थी। मृतक के भाई दयाशंकर कोरी ने गांव के ही शिवनंदन, नीरज व आनंद उर्फ अम्मू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवनंदन को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।