फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : यूपीसीडा की उदासीनता से फैक्टरी एरिया के साथ खेत बने तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। खेतों में जलभराव से परेशान किसानों ने रविवार को यूपीसीडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फैक्टरी का पानी निकालने के लिए लीणा नाला तक नाला बनाने का प्रस्ताव था। अधिकारियों ने हाईवे किनारे फैक्टरी एरिया तक ही नाला बनवाया। इससे नाले का पानी खेतों में भर रहा है। जिससे फसलें खराब हो रही हैं। पश्चिम दिशा में पानी का जमाव होने से रास्ता भी ठप हो गया है।
किसानों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू को मौके पर बुलाकर समस्या हल कराने में सहयोग मांगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किसानों की समस्या उद्यमियों के सामने रखी। उद्यमियों ने कहा कि इस समस्या से वह भी परेशान हैं। समस्या जिलाधिकारी को बता भी चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीडा के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। सुपरवाइजर को भेज कर समस्या को दिखवाते हैं। अगर किसी रास्ते की समस्या है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें