फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुएं में फेका

विज्ञापन
जिला अस्पताल से घायल बच्चों को कानपुर लेजाते परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। फतेहपुर जिले में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को बहलाकर किसी ने कुएं में फेंक दिया। रात भर बच्चे कुएं में पड़े चीखते रहे। सुबह लकड़ी लेने गई महिला ले चीखें सुनकर अपने परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा मकरंद पुर गांव निवासी राकेश निषाद के बेटे पुत्र सुरज (7) और कुलदीप (5) रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहे थे।
बच्चों को कोई व्यक्ति बहलाकर गांव के बाहर ले गया। करीब 600 मीटर की दूर सुरेंद निषाद के खेत में बने कुएं में बच्चों को फेंक दिया। रात तक बच्चों के घर न लौटने पर राकेश पत्नी सुमन के साथ खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

सुबह होते ही करीब सात बजे सुरेंद निषाद की पुत्री लकड़ी लेने खेत गई थी। कुएं से बच्चों की चीखने की आवाज सुनकर घबरा गई। गांव आकर परिजनों को जानकारी दी।
ग्रामीण खेत पहुंचे। कुएं में बच्चे होने पर लाखन को उतारा गया। कुएं से निकालकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें