फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव में स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जखेड़ी गांव निवासी महेंद्रपाल सिंह ने बताया चचेरे भाई हरनाथ राजपूत खेती करते हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भाई हरनाथ अपनी पत्नी मालती व बड़ी पुत्री पूजा के साथ खेत में ईंट भट्टा लगाने गए थे। घर पर छोटी पुत्री खुशबू (19) व पुत्र रूपसिंह घर पर थे। रूप सिंह नीचे खेलने चला गया। तभी खुशबू ने अटारी में दुपट्टे का फंदा बना फांसी लगा ली। मृतका नगर के एक महाविद्यालयम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। मृतका की तीन बहनें व एक भाई है। जिनमें दो बहनों का विवाह हो चुका है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें