फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर/स्लोगन के जरिए से मतदान को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर 20 फरवरी को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

छात्रा मनीषा ने देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान एवं युवा शक्ति के तीन हैं काम, शिक्षा, सेवा और मतदान का स्लोगन लिखा। छात्रा दिव्या द्विवेदी ने उंगली पर लगानी है स्याही की निशानी, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी है निभानी। एक और छात्रा ने पोस्टर के माध्यम से लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार तथा वोट फॉर बेटर इंडिया का स्लोगन दिया। छात्रा प्राची चौरसिया ने बहकावे में कभी न आना, सोच समझकर बटन दबाना, लोकतंत्र की हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी जन जन की पुकार है वोट देना अधिकार है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन दिया। छात्रा साक्षी निषाद ने देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करें अपना मतदान स्लोगन से मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें