मृतक राममिलन उर्फ आर्यन की फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : Archive
बिवांर (हमीरपुर)। पाथा देवी मंदिर के पास स्थित गणेश पॉली क्लीनिक के संचालक राममिलन उर्फ आर्यन (28) ने रविवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से भैसांय थाना मुस्करा के रहने वाले थे। रिश्तेदार भोला ने बताया कि बीती 16 जुलाई को अस्पताल सील होने के बाद से वह तनाव में थे। बता दें कि अस्पताल सील होने से कुछ दिनों पहले एक मरीज की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई थी। मरीज का बायां हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया था। इसी को संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील कर दिया था। यह अस्पताल बीते लगभग डेढ़ साल से चल रहा था। (संवाद)