मौदहा। कस्बे स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में शनिवार को मिनी किट योजना के तहत चयनित किसानों को खरीफ फसलों के निःशुल्क बीज वितरित किए गए। गोदाम प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें योजना के अंतर्गत बीज किट उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को रीवन, छिरका, भवानी, गुढ़ा, परछा, किसवाही, बुढ़ाई, भटूरी, रतवा समेत विभिन्न गांवों के 1533 किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए। बीज वितरण के दौरान बीटीएम कपिल तिवारी, टीए राजकुमार, महेन्द्र वर्मा और विनीता सहित कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद