ड्यूटी से नदारद चार पुलिसकर्मी निलंबित
हमीरपुर। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ गुरुवार को निलंबन की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार, कृष्णपाल शर्मा और रामरूप के खिलाफ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, लापरवाही बरतने और अनुशासन हीनता की शिकायत थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की गई है। (संवाद)