मौदहा। अलग-अलग इलाकों से चार लोग सड़क दुर्घटना घायल हुए हैं। वहीं एक अलाव तापते समय आग से झुलस गया। कस्बा निवासी अमित (25) बाइक से बाजार जाते बूंदाबांदी से सड़क गीली होने पर फिसलकर घायल हो गया। दूसरी ओर सद्दाम (22) निवासी परछा कस्बे की ओर आते बाइक से गिर गया। वहीं बिदोखर निवासी वीरेंद्र (40) अपने पुत्र प्रभात (15) को बाइक से लेकर अस्पताल जा रहा था। बाइक फिसलने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी ओर कस्बा निवासी रितेश (18) भीषण शीत लहरी के चलते अलाव में आग सेंक कहा था, जिस पर वह उसी अलाव में गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको परिजनों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद