फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अलग-अलग हादसे में चार घायल, तीन की हालत गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया।
विज्ञापन

सिलौली गांव निवासी रिबिंदु (12) रविवार की सुबह अपने साथी के साथ खेत पर कैंथा तोड़ने गया था। जब वह पेड़ पर चढ़ा था तभी संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में बिदोखर निवासी मानसी (18) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। तीसरी घटना सिसोलर थाना क्षेत्र की है। चांदी गांव निवासी रामकिशोर (45) सड़क हादसे में घायल हो गए। स्टेशन रोड निवासी बबुवा लंबरदार (45) बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक दो बच्चे सामने आ गए। बच्चों को बचाने में संतुलन बिगड़ गया। बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें