कुरारा। विकासखंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में प्रशासक की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में कुल चार शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। कन्डौर गांव में प्रशासक इंदू देवी की अध्यक्षता में हुई चौपाल में राजेश्वरी ने पेंशन न आने की शिकायत की। पेंशन कट जाने के कारण उसका दोबारा ऑनलाइन आवेदन कराया गया। देवीदीन ने सार्वजनिक शौचालय के पास सफाई न होने की शिकायत की, जिस पर मौके पर ही सफाई कराई गई। जमेरही गांव की चौपाल में पान कुंवर ने शौचालय निर्माण की मांग की। उसका आवेदन लेकर खंड प्रेरक के पास जमा कराया गया। गंगावती ने वृद्धा पेंशन की मांग की, जिसका आवेदन भी मौके पर ही तैयार कराया गया। बैठक में प्रशासक मनोज तिवारी, सचिव जोतना कंचन, कन्डौर में सचिव ओम प्रकाश प्रजापति, प्रशासक इंदू देवी उपस्थित रहीं। संवाद