फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दूसरे समुदाय के छात्र ने की अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित डिग्री कालेज में रविवार को शिक्षा शास्त्र के प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही कबरई निवासी छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने कालेज आई थी। पीड़िता ने बताया कि धूल साफ करने के लिए उसने आरोपी छात्र से कपड़ा मांगा, जिस पर उसने उसके साथ अभद्र टिप्पणी की, जिसकी शिकायत प्रोफेसर से की, लेकिन सुनाई न होने पर अपने भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे भाई ने आरोपी छात्र को कई छात्रों ने मिलकर उसे बुरी तरह से मारापीटा। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर विवेक यादव ने बताया कि मामले की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। कहा कि तहरीर मिलते ही सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें